• September 19, 2025

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 बालिकाओं को अनुसंधान केंद्र एवं लैब का शैक्षणिक भ्रमण 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 बालिकाओं को अनुसंधान केंद्र एवं लैब का शैक्षणिक भ्रमण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, बेेमेतरा (छ.ग.) के द्वारा भारत सरकार की योजना अंतर्गत संकल्प HEW अंतर्गत महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बेमेतरा के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सी.पी.शर्मा के मार्गदर्शन में ‘‘संकल्प HEW‘ अंतर्गत महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय (02 सितम्बर 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक) विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 बालिकाओं को अनुसंधान केंद्र एवं लैब का शैक्षणिक भ्रमण जिसमे शासकीय डेयरी पॉलिटेक्निक कॉलेज बेमेतरा एवं कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया जिला बेमेतरा में भ्रमण कराया गया बालिकाओं को डेयरी के कोर्स के विषय में बताया गया पढ़ाई करने से क्या लाभ होगा आगे अपना व्यवसाय कैसे शुरू कर सकते है, बालिकाओं को लैब का भ्रमण भी कराया गया जिसमें बताया गया दुध में मिलावट की टेस्टींग जैसे यूरिया आदि, दुध से बनाये जाने वाले उत्पाद पनीर, मखन, रबड़ी, प्रोटिंन शेक बनाने कि जानकारी दि गई एवं कृषि महाविद्यालय में बालिकाओं को ड्रेगन फूट, आम, जाम, अनार, हल्दी, केला, फूल, फल इत्यादि लगा था उसको दिखाया गया व खेती के बारे में बताया गया। साथ ही अलसी के डंठल से लिनेन कपड़ा कैसे बनता है तथा कचरा से धन बनाते हुए बालिकाओं को दिखाया गया। बालिकाओं ने बढ़ी ही उत्साहपूर्वक देखे व समझे ।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी साहू सुपरवाइजर खण्डसरा, राजीव कुमार वर्मा जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी परियोजना समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाइन, तमन्ना बारले एवं सेवन्तिका साहू जेण्डर विशेषज्ञ (हब), आशीष जायसवाल सुपरवाइजर, चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, सखी वन स्टॉफ सेन्टर से सीमा यदु केस वर्कर, कॉलेज के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…