• September 19, 2025

महंगी बिजली के खिलाफ अरुण वोरा का भाजपा सरकार पर सीधा वार,दुर्ग में होगा कांग्रेस का विराट विरोध प्रदर्शन

महंगी बिजली के खिलाफ अरुण वोरा का भाजपा सरकार पर सीधा वार,दुर्ग में होगा कांग्रेस का विराट विरोध प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा सरकार के फैसले ने आम जनता की ज़िंदगी को अंधेरे में धकेल दिया है। हाफ बिजली बिल योजना के दायरे को सीमित कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर डाका डाला गया है। प्रदेशभर के लाखों घरों में सितंबर का बिल दोगुना से ज्यादा आकर पहुँचा है, जिससे रसोई से लेकर रोज़मर्रा का बजट चरमरा गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा सरकार की हाफ बिजली योजना अब आधी नहीं, पूरी तरह ख़त्म हो चुकी है। जो राहत मिलनी चाहिए थी, वह अब दुःस्वप्न बन चुकी है।“महंगी महंगी बिजली का बोझ उठाना गरीब परिवारों के लिए असंभव होता जा रहा है।भाजपा सरकार झूठे सपनों और सौर ऊर्जा के खोखले ढकोसलों से जनता को बरगलाना चाहती है। सवाल यह है कि गरीब परिवार लाखों रुपये का सोलर पैनल कैसे लगाएंगे? भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी की ज़रूरतें नहीं जानती है।

यह फैसला जनता की जेब पर सीधा हमला है। पहले 400 यूनिट तक राहत देने वाली योजना अब मात्र 100 यूनिट में समेट दी गई है। भाजपा सरकार ने ‘अच्छे दिन’ का नारा देकर आज गरीब परिवारों के घरों की रौशनी छीन ली है। यह नीति नहीं, जनता के साथ विश्वासघात है।

दुर्ग कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में दुर्ग शहर में ऐसा विराट विरोध प्रदर्शन होगा, जो सरकार की नींव हिला देगा।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…