- September 20, 2025
परपोड़ा के मवेशी मोहभट्टा के किसानों की फसल कर रहे खराब, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा: आसाराम साहू ग्राम मोहभट्ठा के किसान है, उनके साथ कई ग्रामीणों ने कुछ इस प्रकार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि ग्राम मोहभट्ठा के सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर परपोड़ा के सरपंच से शिकायत की कहा कि ,200 के लगभग गाय प्रतिदिन परपोड़ा से आकर उनके खेत को चर रही है ,जिससे 50 एकड़ की फसल प्रभावित हो रही है,सरपंच से कहा कि आपके गांव की गायों को उनके खेत में आने से रोकने के लिए उचित कार्य करें, जिससे मवेशियों द्वारा खेतों को किसी प्रकार से कोई नुकसान न पहुंचे, परंतु परपोड़ा के सरपंच ने कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया, ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही, जिससे मोहभट्टा के ग्रामीण में चिंता और रोष बढ़ रहा है, जो की चिंता का विषय है, उन्होंने बताया कि सरपंच परपोड़ा ने कहा कि बैठक करवाता हूं ,तो कोई आता नहीं है, इस विषय में मैं कुछ नहीं कर सकता, वही ग्राम पंचायत मोहभट्टा के सरपंच जहां मवेशियों की संख्या 400 है, उन्होंने अपने ही गांव में पुरानी समिति की खाली जगह पर गाय के लिए चारा पानी की व्यवस्था की है, गाय को चराने के लिए दो-तीन चरवाहे भी लगाए हैं, जो समय से गायों को चराकर वापस सोसाइटी में लाकर रखते हैं, उनका कहना है कि उनके गांव की गाए दूसरे के खेतों में चर कर नुकसान नहीं पहुंचती हैं, क्योंकि उसकी पूरी व्यवस्था गांव के सरपंच केवरा बाई ,पति नरसिंह ने करवा रखी है। मोहभट्ठा के सरपंच पति नर्सिंग साहू ने बताया कि गांयों की व्यवस्था को बनाने के लिए गांव के पंच और ग्रामीणों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि हमारे मवेशियों की व्यवस्था गांव के सहयोग से की जाएगी ,जिससे आसपास के गांव वालों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो, सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इस कार्य में गांव के पंच और ग्रामीण उनका पूरा सहयोग करते हैं ,जो की एक अनुकरणीय प्रयास है, अगर यही सोच सभी ग्रामीणों की हो जाए तो गायों की समस्या से उनके रखरखाव की व्यवस्था को लेकर होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा, रास्ते में बड़ी संख्या में जो गायें रोड को घेर कर रखती है, जिससे आवा गमन बाधित होता है, आकस्मिक दुर्घटनाएं भी घटित होती है, जिससे होने वाली अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकेगा, गांव वालों का यह भी कहना है कि सभी गायों की व्यवस्था यदि सरपंच अपने-अपने गांव में करवा ले तो किसी भी प्रकार की होने वाली दुर्घटनाएं नहीं होगी। आसाराम साहू के साथ जगबली साहू ,गणेश साहू ,तुकाराम साहू ,खेमचंद यादव ,हीरालाल साहू , रामावतार यादव, प्रकाश साहू, केशव यादव ,सूरज साहू ,बेदराम साहू ,दिनेश साहू, रामेश्वर साहू, शेषनारायण साहू, राजेश साहू सभी ने मिलकर जानकारी दी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




