• September 20, 2025

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बेमेतरा के धनेश गुप्ता बने मिसाल, घर और लॉज दोनों पर सोलर सिस्टम लगाकर घटाया बिजली खर्च, बढ़ाई बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बेमेतरा के धनेश गुप्ता बने मिसाल, घर और लॉज दोनों पर सोलर सिस्टम लगाकर घटाया बिजली खर्च, बढ़ाई बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बेमेतरा के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। सूरज की रोशनी अब यहां न सिर्फ घरों को जगमग कर रही है बल्कि मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का साधन भी बन रही है।

बेमेतरा निवासी श्री धनेश गुप्ता ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम और अपने लॉज पर 4 केवीए का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। पहले जहां हर महीने उनका बिजली बिल हजारों रुपए तक पहुंच जाता था, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है।श्री गुप्ता का कहना है कि –“अब मेरे घर और लॉज दोनों की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। बिजली बिल न के बराबर रह गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश मात्र दो-तीन साल में ही वसूल हो जाएगा। इसके बाद मुफ्त बिजली के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी होगी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से आसानी से फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाती है और सब्सिडी की राशि सीधे खाते में जमा होती है। केंद्र सरकार से उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो गई।श्री गुप्ता ने कहा कि इस योजना से जहां आम जनता को आर्थिक बचत और अतिरिक्त आय का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है। “सौर ऊर्जा अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

श्री धनेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया और लोगों से अपील की कि –“हर घर को इस योजना से जुड़ना चाहिए। आज हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…