• September 20, 2025

सांसद-विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिए कार्यों की समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण पूर्णता के निर्देश

सांसद-विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिए कार्यों की समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण पूर्णता के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में विकास की रफ्तार तेज करने और जनहित से जुड़े कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के दृष्टि सभाकक्ष में सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कलेक्टर ने बैठक में आहता निर्माण, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण एवं अन्य बुनियादी ढांचा विकास संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण किया जाए। विशेषकर जिन कार्यों में देरी हो रही है उन्हें प्राथमिकता से 15 दिनों के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता की सुविधा और विकास से सीधे जुड़े होते हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्थल निरीक्षण करें और प्रगति की वास्तविक जानकारी से अवगत रहें।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यों के पूरा होने की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही जिन कार्यों में तकनीकी या वित्तीय अड़चनें हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित कर समाधान की दिशा में ठोस पहल करें कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास कार्य समय पर पूरे होकर जनता को सीधे लाभ दें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की और निर्धारित समय-सीमा में कार्यों की पूर्णता का भरोसा दिलाया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…