• September 20, 2025

बेमेतरा के साजा में महापुरुषों का ऐसे हो रहा सम्मान, देखिए पूरी खबर

बेमेतरा के साजा में महापुरुषों का ऐसे हो रहा सम्मान, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वे भारत के दसवें प्रधानमंत्री रहे,वह एक अच्छे पत्रकार और प्रखर वक्ता और कवि थे, अभी 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होना है, आज स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी लेने हम पहुंचे साजा क्षेत्र जहां हमने तहसील कार्यालय के सामने अटल परिसर साजा का हाल देखा, स्वच्छता पखवाड़े पर तहसील के सामने साजा जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा लगी हुई है ,वहां की स्थिति देखकर स्पष्ट होता है कि स्वच्छता पखवाड़ा पर यहां की देखरेख का जिम्मा जिस एजेंसी या जिनके जिम्मेदारी में है, वह अपने कार्य को अच्छी तरीके से नहीं कर रहे हैं, क्योंकि गाय के गोबर काफी समय से पड़े पड़े सूख चुके है ,वहां पर सूख चुके हैं और पेड़ों के पत्तों ने वहां पर अपना आशियाना बना लिया है,जिसे देखकर स्वच्छता पखवाड़ा पर यही कहना होगा, राम जाने कब तक हम कागजों पर ही स्वच्छता पखवाड़ा मनाते रहेंगे, केवल झाड़ू पकड़ के फोटो ही खिंचवाते रहेंगे, और कागजों पर जो कार्रवाई हो रही है वह धरातल पर दिखाई नहीं दे रही। समाचार लिखिए जाने तक यह स्थिति रही और शाम को साजा में काफी बारिश भी हुई है ,अब पता नहीं की आगे और क्या हाल होगा क्योंकि कल पितृपक्ष का अंतिम दिन है और बाजार चौक में 9 कुंडीय सहस्त्र चंडी यज्ञ का बाजार चौक में नवरात्रि के प्रथम दिन से कलश और शोभा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम प्रारंभ भी होना है। समाचार लिखने का औचित्य केवल इतना ही है कि शहर को स्वच्छ रखा जाए और जहां पर भी धार्मिक अनुष्ठान पूजा कर्म किए जाते हैं तो वहां की व्यवस्था को चाक चौबंद किए जाने से है, नगर साफ सुथरा रखा जाए यह जरूरी है, किसी की भावनाओं को आहत करना हमारी कोई मंशा नहीं है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…