• September 22, 2025

जीएसटी की दरों में कमी करना भाजपा की है मजबूरी : वर्मा

जीएसटी की दरों में कमी करना भाजपा की है मजबूरी : वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर दुर्ग आर एन. वर्मा ने मोदी द्वारा आठ साल से अविवेक एवं अन्यायापूर्ण थोपे गये जी.एस.टी की दरो मे अब कम करने पर भा.ज.पा नेताओ द्वारा मोदी जी की वाहवाही करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया, कि पूरे आठ साल आम जनता को जी.एस.टी. की दरो मे बेतहाशा वृद्धिकर लूटा गया छोटे एवं मध्यम व्यपारियो का व्यवसाय चौपट किया गया, देश के सभी लोग मोदी द्वारा भारी भरकम जी.एस.टी टैक्स लगाने से हलाकान एवं परेशान थे जिसका खामियाजा मादी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को लोक सभा चुनाव मे उठाना पडा, चार सौ पार का नारा देनी वाली भा.ज.पा. मात्र दो सौ चालीस सीट में अटक गई, यदि वोट चोरी नही किया गया होता तो मोदी जी सरकार बनाने मे विफल रहते इसके साथ ही अभी बिहार विधान सभा चुनाव में हार की डर से जी.एस.टी की दरो मे कमी किया गया है, ऐसे मे भा.ज.पा नेताओ द्वारा मोदी जी का वाहवाही करना राजनीतिक हथकंडा मात्र है।
आर.एन.वर्मा ने आगे कहा है कि देश की जनता पर भारी भरकम जी.एस.टी मोदी ने स्वयं 01 जुलाई 2017 को थोपा था, जिसका विरोध कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने उसी समय एवं निरंतर करते आ रहे हैं, एवं मोदी द्वारा बढाये गये जी.एस.टी को आम जनता के उपर थोपा गया।
आर.एन.वर्मा ने कहा कि जी.एस.टी. की दरो मे कमी करने का श्रेय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं देश के जनता को जाता है जिसके विरोध के कारण मोदी जी को राजनीतिक मजबूरी वश जी.एस.टी. की दरो मे कम करने बाध्य होना पडा है। मोदी का वाहवाही करना मिथ्या राजनीतिक शिगुफ ा मात्र है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…