• September 22, 2025

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन। पहले दिन ही उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर, शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ। जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी बने माँ दुर्गा की आराधना के साक्षी। महापौर ने शहर नगर की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना। महापौर और आयुक्त बोले नवरात्र शक्ति और भक्ति का पर्व है, मां की कृपा से नगर होगा समृद्ध।  नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती अलका बाघमार और नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर निगम परिवार के सदस्य,एनआईसी पार्षद,अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तिमय माहौल में हर कोई देवी माँ के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहा था।

पूजा-अर्चना के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, पार्षद साजन जोसफ,ललित ढीमर,जितेंद्र राजपूत, दुर्गेश गुप्ता, शुभम गोइर,लता यादव,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,चित्रलेखा चंद्राकर, गोपाल खत्री सहित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के समक्ष श्रद्धा के साथ आस्था व्यक्त की और अखंड ज्योति के सामने दीप जलाए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है। यह हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “नगर निगम परिवार नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगरवासियों की समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है। मां दुर्गा की कृपा से नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो, यही हमारी सामूहिक प्रार्थना है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया। रंगोली और पुष्प सजावट ने वातावरण को और अधिक भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। निगम परिवार द्वारा नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर माता रानी की आराधना कर सकेंगे।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…