• September 22, 2025

मोतीलाल सभागार में 23 सितम्बर को स्वास्थ्य का महाकुंभ, निगम परिसर में बी.पी.शुगर से लेकर थाइरॉइड और लिपिड प्रोफाइल तक एक ही छत के नीचे मुफ्त जांच होगी

मोतीलाल सभागार में 23 सितम्बर को स्वास्थ्य का महाकुंभ, निगम परिसर में बी.पी.शुगर से लेकर थाइरॉइड और लिपिड प्रोफाइल तक एक ही छत के नीचे मुफ्त जांच होगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।  न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम ने स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश व स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल के मार्गदर्शन के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेद्र मिश्रा के नेतृत्व में मोतीलाल वोरा सभागार में 23 सितम्बर को एक बड़े स्वास्थ्य मेले में तब्दील किया जाएगा।

नगर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के सैकड़ों लोग नि:शुल्क जांच और उपचार का लाभ लेंगे।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बी.पी., शुगर, सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से लेकर थाइरॉइड, विटामिन बी12, विटामिन D3, कैल्शियम, HBA1C, HCV, HBASG, लिपिड प्रोफाइल, LFT, RFT और RA Factor जैसे गंभीर लैब टेस्ट तक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत भी संचालित की गई, ताकि झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीब और वंचित तबके को भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

महापौर अलका बाघमार ने कहा
स्वच्छता का संबंध सीधे स्वास्थ्य से है। यदि नागरिक स्वस्थ रहेंगे तभी शहर स्वस्थ और स्वच्छ बन पाएगा। निगम का यही लक्ष्य है कि हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचे।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा नगर निगम समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि नागरिकों को जागरूक कर समय रहते जांच व उपचार उपलब्ध कराया जाए।”

स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कल के शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच, यह दर्शाता है कि नागरिक अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…