• September 23, 2025

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस (भंडार केंद्र) का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

*सीलबंद ताले की उपस्थिति में खोला गया वेयरहाउस*
निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का सीलबंद ताला खोला गया। निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई, जिससे राजनीतिक दलों का भरोसा कायम रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, गार्ड की तैनाती और अभिलेखों के संधारण की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किए जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि ईवीएम मशीनें चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें दर्ज मतदान संबंधी जानकारी अत्यंत गोपनीय होती है, इसलिए इन्हें सुरक्षित एवं सही तरीके से संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण इसीलिए किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मशीनें सुरक्षित स्थिति में हैं और नियमित रखरखाव किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होने वाला यह निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को और मजबूत करता है। इससे मतदाताओं और राजनीतिक दलों दोनों का विश्वास चुनाव प्रणाली में बना रहता है |

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…