• September 23, 2025

बेमेतरा पुलिस सड़क दुर्घटना में कमी लाने नागरिकों को कर रही जागरूक, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 19 वाहन चालक पर चालान

बेमेतरा पुलिस सड़क दुर्घटना में कमी लाने नागरिकों को कर रही जागरूक, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 19 वाहन चालक पर चालान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से, यातायात सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में 19 सितम्बर 2025 को यातायात बेमेतरा 19 चालान में 19 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 19 प्रकरण में 9,500/- रूपये समन शुल्क लिया गया।

बेमेतरा पुलिस की अपील

बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…