• September 23, 2025

सेवा पखवाड़ा,रजत महोत्सव के तहत निगम व जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित:

सेवा पखवाड़ा,रजत महोत्सव के तहत निगम व जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित:

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न।छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं गौरव उत्सव स्वर्णिम संकल्प व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम और जिला चिकित्सालय के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

🔹सेवा पखवाड़ा,शिविर का निरीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण

महापौर, सभापति व जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील की। निगम के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

🔹कोविड योद्धाओं को सम्मान

महापौर श्रीमती अलका बाघमार व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के साथ मिलकर कोविड-19 काल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले जिला चिकित्सालय के 29 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्यकर्मियों ने जनहित में जो त्याग और समर्पण दिखाया, वह रजत महोत्सव के अवसर पर गर्व का विषय है।

🔹उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस अवसर पर एमआईसी काशीराम कोसरे, अरुण सिंह, मनोज सोनी, गोविंद्र देवांगन, रेशमा सोनकर, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, ईई दिनेश नेताम, भवन अधिकारी गिरीश दिवान, आर.के. जैन, संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव,डीएच ओ संजीव,एसएनएस नोडल अधिकारी डॉ अर्चना चौहान,डीपीएम डॉ भूमिका वर्मा,अनिता नायन सहित एमएमयू कुनाल, मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान, सुरेश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मेयर अलका बाघमार ने कहा स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध शहर की नींव रखते हैं। निगम निरंतर ऐसे शिविरों का आयोजन करेगा ताकि हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। कोविड काल में स्वास्थ्यकर्मियों ने जो सेवा दी वह समाज के लिए प्रेरणा है।”

सभापति श्याम शर्मा ने कहा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से लोगों को समय-समय पर अपनी जांच कराने का अवसर मिलता है। निगम की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रहे।”

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कोविड संकट के समय स्वास्थ्य अमले ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की। आज उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। नगर निगम, जिला प्रशासन व जिला चिकित्सा जनसेवा की इस परंपरा को आगे भी जारी रखेगा।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…