• September 24, 2025

नालसा एवं सालसा के स्टेट प्लान ऑफ एक्सन के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता कार्यकम, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जॉच शिविर का किया गया आयोजन

नालसा एवं सालसा के स्टेट प्लान ऑफ एक्सन के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता कार्यकम, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जॉच शिविर का किया गया आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में माननीय नालसा के स्टेट प्लान ऑफ एक्सन के तहत् वृद्धा आश्रम कंतेली, बेमेतरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा (संशोधित) वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं योजना, 2016 में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहायता से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर के माध्यम से उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के संबंधित बीपी, शुगर जाँच एवं दवाई उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस योजना कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा शुरू की गई योजना के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी पक्रिया को समझने, अपने अधिकारों को जानने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने में मदद मिल सके। यह योजना गरिमा के साथ जीवन जीने संवैधानिक अधिकार को बनाए रखने और समाज का एक सशक्त नागरिक बनाने में मदद करने के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुधीर वर्मा, चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी श्री किशन रत्नाकर, फिजियोथैरिपीस्ट, दीपांजली डेनियल, स्टॉफ नर्स, श्रीमती प्रीती जंघेल, पीएसडब्ल्यू के साथ पैरालिगल वॉलेटियर्स श्री तरूण आनंद, कु. स्वाति कुंजाम, श्री धरमू बारले, श्री संजीव शर्मा एवं श्री टुवेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…