• September 24, 2025

पार्षद निधि के विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्मिलित हुई महापौर एवं परिषद

पार्षद निधि के विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्मिलित हुई महापौर एवं परिषद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

वार्ड 53 के नवोदित कॉलोनी श्री अभिनंदन विहार कॉलोनी में अभिनंदेश्वर महादेव चबूतरा में पार्षद निधि से टीन शेड निर्माण एवम् सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं महापौर परिषद के सदस्यों के श्रीहस्त सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर लोक निर्माण प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर , स्वास्थ्य प्रभारी निलेश अग्रवाल, प्रभारी शिव नायक विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती सविता पोषण साहू ने कहा कि आप सभी के स्नेह व आशीर्वाद से ही यह सब विकास कार्य संभव हो पा रहा है आप लोगों की महती मांग जो उद्यान की है उसे भी महापौर दीदी ने आश्वस्त कर विधिवत इसी मंच से घोषणा की है हमारी त्वरित मांग को सहर्ष स्वीकार कर घोषणा करने के लिए उनका पुनः बहुत बहुत धन्यवाद। ताराचंद साहू अध्यक्ष अभिनंदन विहार कॉलोनी द्वारा सड़क नाली निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया, महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने उपस्थित सभी वार्डवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए, भगवान भोलेनाथ से वार्ड के सर्वांगीण विकास की कामना की । भूमि पूजन के इस अवसर पर पोषण साहू, एच डी कुर्रे , ताराचंद साहू, महेश वर्मा, धर्मचंद जैन, एस एस ठाकुर, नेमसिंह साहू, रमेशर बघेल, संतोष बघेल, श्याम साहू, संतोष देशमुख, कुलवंत कावरे, मलिकराम साहू, नवीन कन्नौजे, श्रीमती श्वेता बख्शी (पूर्व जिला महामंत्री , महिला मोर्चा) , श्रीमती देवकी वर्मा, सत्यवती साहू, कल्याणी साहू, सुमन ठाकुर, सविता साहू, ज्योति यादव, हीरा साहू, हेमा साहू, शैल कुर्रे एवं कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेमसिंह साहू एवं आभार श्रीमती लक्ष्मी कावरे ने किया।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…