• September 24, 2025

दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिखायी हरी झण्डी

दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिखायी हरी झण्डी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आज जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी संस्कृति और परम्परा की धरोहर है, जो स्वस्थ्य और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, श्री नरेन्द्र बंजारे, श्री शिवेन्द्र परिहार, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, आयुर्वेद अधिकारी श्री दिनेश चन्द्रवंशी, डॉ. रामस्वरूप मरकाम, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. जया साहू, डॉ. मनिन्द्र मोहन, डीईओ श्री अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…