- September 25, 2025
छत्तीसगढ़ी महापुरुषों की स्मृति में आयोजित पितर नेवता में जुटे लोग, पितरों और महापुरुषों को भूलने वाले समाज का खत्म हो जाता है अस्तित्व -भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । भूपेश विचार मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा सतनामी आश्रम, सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ी महापुरुषों की स्मृति में ‘पितर नेवताÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के तैलचित्र एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात उपस्थितजन ने महापुरुषों के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत तर्पण, अर्पण एवं समर्पण पूजन किया। भूपेश विचार मंच के अध्यक्ष संजय देशमुख, महासचिव रायसिंह ढिकोला एवं संयोजक मोहन हरमुख ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद, खूबचंद बघेल, चंदूलाल चंद्राकर, बिसम्मर यादव मरहा, दाऊ मंथरा तथा दाऊ रामचंद साहू जैसे महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि जो समाज अपने पितरों और महापुरुषों को भूल जाता है, वह अपना अस्तित्व खो देता है।
हमारे पूर्वज समाज और देश को राह दिखाने, उदाहरण प्रस्तुत करने और चुनौतियों से आगाह करने के लिए आते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच प्रमुख संजय देशमुख ने की। मंच संयोजक मोहन हरमुख और महासचिव रायसिंह ढिकोला ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन महेन्द्र सिन्हा और आभार प्रदर्शन छत्रसाल गायकवाड़ ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक अरूण वोरा, सांसद प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रेमलता साहू, राजेन्द्र हरमुख, कौशल वर्मा एवं टिकेश्वरी देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने महापुरुषों की स्मृति में अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व साड़ा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, भिलाई रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा, मातृ संघ प्रदेशाध्यक्ष तेज बहादुर बंछोर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, झमिता गायकवाड़, नंदकुमार सेन, रौशन वर्मा, डी.एल. वर्मा, विशाल देशमुख, भोला महोबिया, फत्तेसिंह भाटिया, अजय वर्मा, पार्षद दीपक साहू, समाजसेवी राकेश ठाकुर, पवन दिल्लीवार, पवन देवांगन, हेमंत कपूर, सरपंच संतोष सारथी, कौशल देशमुख, सुकदेव यादव,हेमंत देशमुख, घनश्याम साहू, रौशन साहू, दीपक वर्मा, देवेन्द्र सिंह, राम जोशी, प्रवीण परगनिया सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।




