• September 25, 2025

नवरात्र में जब कन्याओं के पांव पखारे जा रहे, वहीं कवर्धा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, गृहमंत्री विजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से मचा बवाल, देखिए पूरी खबर

नवरात्र में जब कन्याओं के पांव पखारे जा रहे, वहीं कवर्धा में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, गृहमंत्री विजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से मचा बवाल, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कवर्धा –

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिला कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। आरोप है कि युवती के बाॅयफ्रेंड ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद नाराज लोगों ने एसपी की कार को घेरकर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मंगलवार रात अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी हुई थी।
देर रात 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई, कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड भी घर से बाहर आया। इसी दौरान लड़के के दो अन्य साथी कार से मौके पर पहुंचे। दोनों दोस्तों ने लड़की और उसके बाॅयफ्रेंड को अपने साथ कार में बैठा कर ले गए।

पीड़ित युवती का आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने शो-रूम के पास सुनसान इलाके में कार में ही बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
दुष्कर्म बाद आरोपियों ने उसे धमकाने के बाद बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गये। किसी तरह वह थाने पहुंची और इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर युवती को तुरंत मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में आक्रोशित लोगों ने एसपी की गाड़ी को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को दखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…