• September 27, 2025

पद्मनाभपुर स्टेडियम में होने वाला गरबा महोत्सव अब महेश कॉलोनी में होगा, फिल्म कलाकार एश्वर्या साहू व तिरांजली गोस्वामी करेंगी शिरकत

पद्मनाभपुर स्टेडियम में होने वाला गरबा महोत्सव अब महेश कॉलोनी में होगा, फिल्म कलाकार एश्वर्या साहू व तिरांजली गोस्वामी करेंगी शिरकत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। पिछले वर्ष की परंपरा के अनुरुप इस वर्ष भी भक्ति एवं शक्ति की प्रतीक मां दुर्गे के नवरात्रि पर्व पर 27व 28 सितंबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन पहले पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में होना था, जो अब राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण महेश कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा।नगर निगम के पूर्व महापौर व लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल व दुर्ग नवनिर्माण समिति के सौजन्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
नवरात्र पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों में गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से मां दुर्गे की आराधना की जाती है। पिछले वर्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल व्दारा गरबा महोत्सव का एतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। पिछले वर्ष के आयोजन को पूरे शहर में इस आयोजन को सराहा गया था। इस आयोजन में सभी दल के जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस बार भी इस आयोजन को गरिमामय तरीके से एतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। धार्मिक आयोजन के कारण पूरे शहर के लोग शामिल होने लगे है। पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने गरबा महोत्सव में शहर के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर आयोजन को पूर्व की तरह एतिहासिक बनाने की अपील की है। इस आयोजन की तैयारियों में गौरव उमरे आयुष शर्मा, चिराग शर्मा अमोल जैन विक्रांत वर्मा सहित अन्य लोग जुटे हुए है।


Related News

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को…
संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…