• September 29, 2025

गुजरात भेजे जा रहे थे 6 करोड़ 60 लाख,छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया – दीपक बैज

गुजरात भेजे जा रहे थे 6 करोड़ 60 लाख,छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया – दीपक बैज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजधानी रायपुर से लगे हुए क्षेत्र कुम्हारी में पिछले दिनों दो स्कॉर्पियो में पकड़े गए 6 करोड़ रुपए के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह पैसा किसका था और कहां भेजा जा रहा था ? फिर उन्होंने खुद यह आरोप लगाया कि ये पैसा छत्तीसगढ़ से गुजरात भेजा जा रहा था ।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज इस मामले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार से पूछा कि इस मामले की जाँच कहाँ तक पहुंची है ? ये पैसा किसका है और कहां भेज रहा था ? दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को गुजरात का एटीएम बना दिया गया है । ये मामला तो सामने आ गया, इससे पहले ना जाने कितने बार छत्तीसगढ़ से पैसे भेजे गए होंगे । दीपक बैज ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच करने की मांग की है। साथ ही सरकार पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है ।

कुम्हारी टोल प्लाजा के पास दुर्ग पुलिस ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। दरअसल, पुलिस को रात 2-3 बजे सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकदी का हेरफेर होने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी की और सभी वाहनों की तलाशी शुरू की।

सुबह करीब 7:30-8 बजे रायपुर की ओर से आ रही एक महाराष्ट्र पंजीकृत स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। इसके बाद तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों गाड़ियों की सीटों के नीचे से भारी मात्रा में नकदी मिली। पहली गाड़ी से 3 करोड़ 60 लाख रुपये और दूसरी गाड़ी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए गए। दोनों गाड़ियां टॉप मॉडल स्कॉर्पियो थीं और जीपीएस से लैस थीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…