• September 29, 2025

कोसरिया यादव युवा समाज ने किया कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान

कोसरिया यादव युवा समाज ने किया कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। श्री यादव ने समाज के लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विशेष रूप से नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। आज नारी शक्ति समाज के सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ऐसे में हर परिवार को अपने बच्चों—विशेषकर बेटियों—को अवश्य पढ़ाना चाहिए। मंत्री यादव ने उपस्थितजनों को शासन की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ लेकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवा समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद नरेंद्र बंजारे, द्वारिका साहू, गोविन्द देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, कमल देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, कौशल साहू, लोकेश यादव, श्री पुन्नाराम यादव, नारायण यादव, अरुण यादव, ईश्वर यादव, गणेशराम यादव, सुरेश यादव, पवन यादव, दादू अहीर, डॉ. मनोज यादव, सुखदेव यादव सहित सामाजिकजन उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…