• September 30, 2025

चोरी कर बिक्री करने वाला एवं चोरी की समान को खरीदने वाला कबाडी दुकान के संचालक भी गिरफ्तार

चोरी कर बिक्री करने वाला एवं चोरी की समान को खरीदने वाला कबाडी दुकान के संचालक भी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

प्रार्थी अच्युत राव पिता स्व. गंधर्व उम्र 36 साल साकिन पोल्ट्री फार्म सहसपुर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा ने 28.09.2025 को चौकी देवकर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म, मे मैनेजर के पद पर पदस्थ है उक्त पोल्टी फार्म मे अण्डा साचा बनाने के लिए डाया मशीन लगा हुआ है दिनांक 24.09.2025 को दोपहर 3/30 बजे चेक किया तो सभी 08 सेट अण्डा साचा डाया मशीन था जिसमे ऑपरेटर जीवन धुर्वे पोल्ट्री फार्म में काम कर रहा था दिनांक 25.09.2025 को सुबह 8/30 बजे देखा तो 08 सेट अण्डा साचा डाया मशीन मे से निचे का तीन नग डाया मशीन का प्लेट किमती 1,50,000 रूपये नही था जिसकी जानकारी यह अपने मेनेजर अभय साहू पोल्ट्री फार्म सहसपुर को दिया हूँ। पोल्ट्री फार्म हाउस मे आपरेटर जीवन धुर्वे का पता किया तो जीवन ध्रुर्वे नही था जीवन धुर्वे को मोबाईल से सम्पर्क किया तो झारसुगुडा (उडीसा) मे होना बताया तब अण्डा साचा डाया मशीन के बारे मे पुछे तो आकर बताता हूँ बोला पोल्ट्री फार्म के मेनेजर अभय साहू ने आने के बाद पूछताछ कर एफ. आई.आर दर्ज कराने कि बात कहा था जीवन धुर्वे दिनांक 27.09.2025 को रात्रि करीबन 9/30 बजे पोल्ट्री फार्म में आया जिसे प्रार्थी एवं अभय साहू दोनो पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 24.09.2025 को शाम 6 बजे लगभग पोल्ट्री फार्म मे काम करने वाले गोविंद दीप के साथ मिलकर चोरी कर पोल्ट्री फार्म में इलेक्ट्रीकल का काम करने वाले रविशंकर मनहरे निवासी डेहरी को बिक्री करने के लिए दिया था जो रविशंकर मनहरे ने देवकर के इरफान बेग उर्फ सोनु कबाडी के पास एक नग अण्डा साचा डाया मशीन को बेचा एवं एक नग अण्डा साचा डाया मशीन को रवि मनहरे अपने घर मे रखा है और बिक्री का 4,500 रूपये मुझे एवं 1,000 रूपये गोविंद दीप को दिया है वे तीनो मिलकर उक्त अण्डा डाया साचा मशीन को चोरी किये है एवं चोरी किये अण्डा साचा डाया मशीन को इरफान उर्फ सोनू कबाडी के पास बेचे है कि रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा मे आरोपी के विरूद्ध धारा 306,112 (2),317(2),3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई,* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर एवं उनकी टीम को आारेपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने विवेचना में लगाया गया।

*प्रकरण में विवेचना के दौरान* अण्डा साचा बनाने के लिए डाया मशीन आपरेटर जीवन ध्रुर्वे, इलेक्ट्रीशन गोविंद दीप, इलेक्ट्रीशन रविशंकर मनहरे, और कबाडी दुकान के संचालक इरफान वेग उर्फ सोनू से घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

*प्रकरण में चोरी गये समान* 01 नग अण्डा साचा डाया मशीन प्लेट किमती 50,000/- रूपये एंव घटना मे प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली वाहन होन्डा साईन क्रमांक सीजी 25 एन 1785 किमती करीबन 70,000/- रूपये एंव चोरी गये मशरूका का बिक्री का रकम 3,500/- रूपये को रविशंकर मनहरे एंव 01 नग अण्डा साचा डाया मशीन प्लेट किमती 50,000 रूपये को कबाडी दुकान के संचालक इरफान वेग उर्फ सोनु से एंव जीवन धुर्वे से 4,500/-रूपये एंव गोविन्द दीप से 1000/- रूपये को जप्त, कुल जुमला कीमती 1,83,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

*आरोपीगण* 1. जीवन धुर्वे पिता फुल सिंह धुर्वे उम्र 26 साल साकिन परसामहु थाना गढी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश हाल पता सहसपुर व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म, 2. गोविंद दीप पिता चुडामणी दीप उम्र 46 साल साकिन बिबीना सैनतला जिला बलांगिर उडीसा हाल पता सहसपुर व्यकंटरमन पोल्ट्री फार्म, 3. रविशंकर मनहरे पिता ओंकार मनहरे उम्र 29 साल साकिन डेहरी चौकी देवकर, 4. इरफान वेग उर्फ सोनू पिता इजराइल बेग उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 13 देवकर चौकी देवकर जिला बेमेतरा को आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक मोहित देवांगन, दीपक सिंह, प्रमोद पांडेय, मनीष वर्मा, भूषण मारकंडेय, हेमंत वर्मा सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…