• September 30, 2025

पद्मनाभपुर दशहरा उत्सव का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश, जोरदार तैयारी रावण दहन से पूर्व मिनी स्टेडियम में होगी रामलीला

पद्मनाभपुर दशहरा उत्सव का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश, जोरदार तैयारी रावण दहन से पूर्व मिनी स्टेडियम में होगी रामलीला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति पद्मनाभपुर व्दारा मिनी स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 2 अक्टूबर को आयोजित 25 वें दशहरा उत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों व्दारा जोरदार तैयारी की जा रही है।
यहां गौरतलब है कि पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में दशहरा उत्सव की शुरुवात दीपक दुबे के सौजन्य से की गई थी वर्तमान में यह दशहरा उत्सव शहर के सबसे लोकप्रिय दशहरा पर्व के रुप में लोकप्रिय हो चुका है। इस दशहरा उत्सव को देखने के लिए लगभग 15 से 20 हजार लोग एकत्रित होते है। आयोजन बेहद अनुशासित तरीके से शांति पूर्ण ढंग से किया जाता है। जिसके कारण सभ्रांत घराने के लोग परिवार के सदस्यों के साथ इस आयोजन में शामिल होते हैं।
दशहरा उत्सव का कार्यक्रम 6.30 बजे भोजपुरी व छालीवुड फिल्मी कलाकारों के संगीत मय महा नाट्य रामलीला मंचन से शुरु होगा। इसके बाद 8.30 बजे रावण दहन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस के सचिव व अंचल के समाज सेवी व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने वाले युवा नेता दीपक दुबे रहेंगे। अध्यक्षता रत्नाकर राव करेंगे। विशेष अतिथि के रुप मे ंएमआईसी प्रभारी लीला धर पाल, पार्षद दीपक साहू व संजय अग्रवाल के साथ डा. दीपक वर्मा मौजूद रहेंगे। रावण का निर्माण कुथरैल के जितेन्द्र साहू व्दारा किया जा रहा है। गुप्ता फायर वक्र्स स्मृति नगर भिलाई व्दारा आतिशबाजी की जायेगी। बैठक व्यवस्था व मंच निर्माण सुरजीत सलूजा के व्दारा किया जा रहा है।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…