• September 30, 2025

नगर निगम के चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई, सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को किया साझा

नगर निगम के चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई, सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को किया साझा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद स-सम्मान पूर्वक बिदाई दी गई।मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने दुर्ग निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए।

उन्होंने कहा हम विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।महापौर श्रीमती अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल,नीलेश अग्रवाल ने लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा, सफाई कामगार राजू सूर्या, भृत्य संतराम साहू,सफाई कामगार श्रीमती माया कमल को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो आप बे झिझक आईयेगा। आपके जो भी देय राशि है उसका भुगतान अभी किया जा रहा है। पेंशन का प्रकरण शीघ्र निराकरण करके आपको पेंशन भी मिलने लगेगा।

उन्होंने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा.सेवा में रहे कर्मचारियों ने निगम के लिए हर कठिन परिस्थिति में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

बिदाई समारोह में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे निगम परिवार के सदस्य अपना सेवाकाल पूर्ण कर शासन नियमो के तहत सेवानिवृत्त हो रहे है। जीवन का बहुमूल्य समय हम सेवा मे देते है, जिसके कारण पारिवारिक कार्य और दायित्वो से भी दूर होना पडता है, आप लोगो ने कुशलता व ईमानदारी से अपने कार्यो को निभाया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सबको संतुष्ट करना कठिन है, फिर भी जनता से सीधे जुडे विभाग मे आपने बेदाग काम किया, जो अनुकरणीय है।

महापौर एवं आयुक्त ने कहा सेवानिवृत्त कर्मचारी आप अपना शेष सुखमय जीवन पारिवार के साथ व्यतीत करे और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करे, इसके लिए मैं आप लोगो को शुभकामनाए देता हूॅ।

 

स्वास्थ्य अधिकारी धमेंद्र मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष संजय मिश्रा व महामंत्री अनिल सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियो के परिवार के सदस्यो का भी बडी संख्या में उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा,रेखा कुरर्रे सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…