• September 30, 2025

महापौर व आयुक्त ने की हवन-पूजन, नगर की सुख-समृद्धि की कामना

महापौर व आयुक्त ने की हवन-पूजन, नगर की सुख-समृद्धि की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिवार के साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद महाअष्टमी हवन का आयोजन किया गया। हवन में महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान से आहुति दी और नगर की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, संजय कोहले, नीरा खिचड़िया, रेशमा सोनकर, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर, भास्कर कुंडले समेत बड़ी संख्या में पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कन्या भोज और प्रसाद वितरण

महाअष्टमी पर कन्या भोज की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर निगम परिसर में नव कन्याओं को विशेष भोज कराया गया। कन्याओं को पूजन के बाद आदरपूर्वक आमंत्रित कर खीर, पुरी, हलवा सहित विविध व्यंजन परोसे गए। कन्याओं के साथ उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु जनों ने भी प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल

निगम परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महापौर एवं आयुक्त के साथ अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी पूरी आस्था के साथ सम्मिलित हुए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और आनंद की झलक साफ दिखाई दी।

शुभकामनाएं और संदेश

कार्यक्रम के अंत में महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम परिवार एवं शहरवासियों को महाअष्टमी और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है।

इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता,सत्यनारायण शर्मा, शुभम गोइर,योगेंद्र वर्मा,प्रकाश अहीर, लता यादव,गौतम साहू,हेमलता वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसि शर्मा, सूरज सारथी, रेखा कुर्रे समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…