• October 1, 2025

साजा परिसर में मां दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों, गण मान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक

साजा परिसर में मां दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों, गण मान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 30 सितंबर 2025 को थाना साजा परिसर में साजा एसडीएम हेम लता वर्मा एवं थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, तहसीलदार एवं स्टाफ द्वारा मां दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों, गण मान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों की उपस्थिति में मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन एवं दशहरा उत्सव की तैयारी एवं व्यवस्था को लेकर दशहरा व दुर्गा उत्सव समितियों की शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें समिति के सदस्यों को मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान में ही विसर्जन करने एवं अपने – अपने गांव /शहर में सौहार्द एवं शांति पूर्ण दशहरा उत्सव मनाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने, विसर्जन के दौरान कोई अश्लील व अभद्र व्यवहार न हो इसका पूर्ण ध्यान रखने, रात्रिकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का अश्लील डांस/नृत्य तथा अशोभनीय गानों का संचालन न हों जिससे किसी भी धर्म संप्रदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, इसका भी ध्यान रखने एवं ध्वनि विस्तारक का प्रयोग शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का पालन करने। विसर्जन के दौरान नदी, तालाबों एवं अन्य विसर्जन स्थलों के आसपास तैराको/गोताखोरों की विशेष व्यवस्था करने की चर्चा की, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों एवं संदिग्धों पर विशेष निगाह रखने तथा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार से यातायात/मार्ग अवरूद्ध व बाधित नहीं किये जाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के दौरान शहर/गांव की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने हेतु अपील की गई।

 

 

ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…