• October 3, 2025

रविशंकर स्टेडियम में 61 वें साल जला रावण का अहंकार, जुटा पूरा शहर

रविशंकर स्टेडियम में 61 वें साल जला रावण का अहंकार, जुटा पूरा शहर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा महोत्सव दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम (रावणभाठा) दुर्ग में 61 वां वर्ष दशहर पर्व का राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 60 फीट का रावण एवं भ्रष्टाचार का पुतला का रात्रि 8 बजे दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य भंडार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा थे। श्री वोरा ने भगवान श्रीराम जी, श्री लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने सभा संबोधित करते उपस्थित आम जनता को विजयी दशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात रावण निर्माता आनंद तम्बोली एवं टीम, ध्वनि प्रसारण महेश ठाकुर, प्रकाश व्यवस्था मनीष शर्मा, रामलीला मंडली तमेरपारा चंद्रदीप ताम्रकार, राष्ट्रीय बैंड पार्टी के श्री केमे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, लोक कर्म विभाग, विद्युत मंडल विभाग तथा वन विभाग को दशहरा पर्व में सहयोग करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संचालक समिति के नंदू महोबिया, राजेन्द्र तम्बोली, अनिल ताम्रकार को सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी।

कार्यक्रम में आर. एन. वर्मा, अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह, संदीप वोरा, लक्ष्मीनाथ कसार मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया गया।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…