• October 3, 2025

पद्मनाभपुर में जलाया गया 70 फीट अहंकारी रावण का पुतला, रामलीला का मंचन और गगनभेदी आतिशबाजी रहा आकर्षण का केंद्र

पद्मनाभपुर में जलाया गया 70 फीट अहंकारी रावण का पुतला, रामलीला का मंचन और गगनभेदी आतिशबाजी रहा आकर्षण का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में गुरुवार को विजयादशमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 70 फीट विशालकाय रावण के पुतले के साथ कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला जलाया गया, वहीं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का संगीतमय मंचन और गगनभेदी आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रसिद्ध कलाकार नकुल महलवार के निर्देशन में आयोजित रामलीला के मंचन ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। जिससे पूरा स्टेडियम रामलीला आयोजन के बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। घंटो चले गगनभेदी आतिशबाजी के रोशनी से दशहरे में दिवाली पर्व का माहौल बना। दशहरा उत्सव में बारिश बाधक बनी, लेकिन लोगों के उत्साह के सामने बारिश भी फीका पड़ गया। लोगों ने हल्की बारिश में भीगते हुए दशहरा उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सीख देती है कि कितना भी हमारे सामने कठिनाई क्यों ना आए, लेकिन हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, यह प्रभु श्री रामचंद्र का आदर्श है। जिसे हमें आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रत्नाकर राव ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम एमआईसी सदस्य लीलाधर पाल, पार्षद संजय अग्रवाल, दीपक साहू, स्पर्श मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर आयोजन की सराहना की और युवा टीम को बधाई दी। संचालन समाजसेवी कुलवंत भाटिया ने किया। इस अवसर पर न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति पदमनाभपुर के अध्यक्ष अनुज दुबे, अनिल वर्मा, अशवस्त सिंह, संजय नामदेव, ऋषि गुरुबक्शानी, सतीश पांडेय, तुषार कुमार, विनोद राणा, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रीतम देशमुख के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…