• October 3, 2025

आईटीआई बेमेतरा में सेवा पखवाड़ा का आयोजन, छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और भारत के विकास का दिया संदेश

आईटीआई बेमेतरा में सेवा पखवाड़ा का आयोजन, छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और भारत के विकास का दिया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आईटीआई बेमेतरा में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 22 सितंबर को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में मेडिकल कैम्प, 23 सितंबर को संस्था परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, 24 सितंबर को प्रशिक्षणार्थियों के लिए इनडोर गेम, 25 सितंबर को डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 26 सितंबर को आउटडोर गेम, तथा 01 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और भारत के विकास में जनभागीदारी की महत्ता को समझना था। आईटीआई बेमेतरा के इस प्रयास से युवाओं में समाजिक जिम्मेदारी और सक्रिय सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिला।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…