• October 7, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शरद पूर्णिमा महामहोत्सव में शामिल हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शरद पूर्णिमा महामहोत्सव में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बोरियाकला स्थित द्वारिकाधीश शंकराचार्य आश्रम रायपुर में शरद पूर्णिमा महामहोत्सव व परमपूज्य दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी का प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और स्वामी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर शरद पूर्णिमा के महत्व पर चर्चा की गई और पूजा अर्चना की गई।परमपूज्य दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी का प्रकटोत्सवस्वामी जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वामी जी को आनाज से तौला गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शरद पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी शरद पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान चंद्रमा की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है, जो शरद ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है।
शरद पूर्णिमा के दिन, चंद्रमा अपनी पूरी चमक के साथ आकाश में दिखाई देता है, जो इस पर्व को और भी विशेष बनाता है। इस दिन, लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं, खीर बनाते हैं और उसे चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं, ताकि वह चंद्रमा की ऊर्जा से भर जाए।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और उन्होंने स्वामी जी के आशीर्वाद की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचार और आदर्श हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू चंद्रनाहु कुर्मी समाज अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर होरी लाल चंद्राकर गोयल सिंह अजीत चौधरी डोमेंद्र साहू शुभम शर्मा रवि यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…