• October 8, 2025

शहर के ब्लैक स्पॉट की समस्या होगी दूर, राज्य स्तरीय व्हाट्सएप नंबर से अब तुरंत होगा सफाई दल का 

शहर के ब्लैक स्पॉट की समस्या होगी दूर, राज्य स्तरीय व्हाट्सएप नंबर से अब तुरंत होगा सफाई दल का 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।शहर में फैली गंदगी और ब्लैक स्पॉट की समस्या अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। नगर निगम दुर्ग ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के स्थायी निवारण के लिए बड़ी पहल की है। अब कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने आसपास के गंदे स्थानों की शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके लिए राज्य स्तरीय एकीकृत व्हाट्सएप नंबर 91-851-900-9090 जारी किया गया है।

एक मैसेज में होगी सफाई, अब शिकायत का तुरंत समाधान

शहरवासी अब गंदगी या कचरा फैलने की शिकायत सीधे इस नंबर पर फोटो और स्थान की जानकारी के साथ भेज सकते हैं। संदेश मिलते ही नगर निगम का सफाई दल तुरंत मौके पर पहुंचेगा और कार्रवाई करेगा। शिकायतकर्ता को कार्य पूर्ण होने की जानकारी भी दी जाएगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेशभर में शुरू की गई है ताकि ब्लैक स्पॉट की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके और नागरिकों को स्वच्छता में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर मिले।

महापौर ने किया आह्वान “शहर की स्वच्छता, हमारी जिम्मेदारी”

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा “दुर्ग नगर निगम निरंतर स्वच्छता के लिए काम कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी सबसे अहम है। एक छोटी-सी सूचना भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गंदगी फैलाने के बजाय उसकी सूचना दें ताकि निगम दल समय पर पहुंचकर सफाई कर सके।

‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत चल रहा अभियान

यह पहल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’का हिस्सा है। इस अवधि में नगर निगम द्वारा वार्ड-वार ब्लैक स्पॉट की पहचान, सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य है कि दुर्ग शहर को जल्द ही ब्लैक स्पॉट मुक्त घोषित किया जाए।

इस तरह करें शिकायत दर्ज – बेहद आसान प्रक्रिया

1️⃣ अपने मोबाइल में नंबर +91-851-900-9090 सेव करें।
2️⃣ जिस जगह गंदगी या कचरा है, उसकी स्पष्ट फोटो खींचें।
3️⃣ फोटो के साथ संक्षिप्त विवरण या स्थान का नाम भेजें।
4️⃣ निगम दल तुरंत सफाई करेगा और रिपोर्ट भेजी जाएगी।

लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दुर्ग

महापौर श्रीमती अलका बाघमार,आयुक्त श्री अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि यह पहल केवल सफाई नहीं, बल्कि जनजागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्ग शहर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर शहरों की सूची में शामिल किया जाए।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…