• October 9, 2025

दुर्ग संगठन चुनाव पर्यवेक्षक लल्लू ने दावेदारों से की वन टू वन चर्चा, दावेदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सर्किट हॉउस में लगी रही भीड़

दुर्ग संगठन चुनाव पर्यवेक्षक लल्लू ने दावेदारों से की वन टू वन चर्चा, दावेदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सर्किट हॉउस में लगी रही भीड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की मंशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग जिला ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए एआईसीसी द्वारा संगठन चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को स्थानीय सर्किट हॉउस में अध्यक्ष पद के दावेदारों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान दावेदारों और उनके समर्थकों ने श्री लल्लू के समक्ष स्पष्ट रुप से अपनी बातें रखी और अपने अपने चहेते नेताओं के दावों को मजबूत किया। दावेदारों एवं कांग्रेसियों से वन टू वन चर्चा के दौरान सर्किट हॉउस में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे।
जिससे सर्किट हॉउस में गहमागहमी का माहौल रहा। बुधवार को दुर्ग संगठन चुनाव पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू एवं सहायक पर्यवेक्षकों ने करीब 80 से ज्यादा कांग्रेसियों से रायशुमारी की। इन 80 कांग्रेसियों में दावेदारों के अलावा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी शामिल रहे। दुर्ग शहर अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को करीब 30 से ज्यादा दावेदारों ने पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू केसमक्ष अपना पक्ष रखा और अपनी दावेदारी मजबूत की। इन दावेदारों में दुर्ग जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर का नाम भी शामिल है। उन्होने दुर्ग शहर अध्यक्ष पद के लिए मजबूती से अपना दावा पेश किया। इस दौरान श्री खोखर द्वारा कांग्रेस सदस्य के रुप में संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्य और सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का बायोडाटा पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक यूडी मिंज को सौंपा।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…