- October 10, 2025
कांकेर में युवा कांग्रेस की तैयारी: प्रभारी संदीप वोरा ने ली बैठक, 15 अक्टूबर को बिजली बिल विरोधी जनआंदोलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु होंगे शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग।
बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस 15 अक्टूबर को कांकेर (छत्तीसगढ़) में विशाल जनआंदोलन एवं “बिजली चोर गद्दी छोड़ – कलेक्ट्रेट घेराव” कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब स्वयं शामिल होंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रदेश प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। प्रदेशभर से युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेने के लिए जुट रहे हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा को कार्यक्रम संचालन (कांकेर ग्रामीण)की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वे आज दुर्ग से कांकेर पहुंचे और तीनों ब्लॉकों — कांकेर ग्रामीण, कांकेर शहर और नरहरपुर — के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठकें लीं।उनके साथ कांकेर युवा कांग्रेस प्रभारी श्रीपाल कटारिया भी मौजूद रहे।
वोरा ने स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस आंदोलन में अधिक से अधिक जुड़ें और जनता के मुद्दों को सामने लाएं।
महासचिव संदीप वोरा ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही हैउन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई “हाफ बिल योजना” का उदाहरण देते हुए कहा कि इस योजना से हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। अब यह योजना केवल उन घरों पर लागू है जो 100 यूनिट तक की खपत करते हैं, और ऐसे घर बहुत ही कम हैं।
गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अब भारी आर्थिक बोझ में जी रहे हैं।युवा कांग्रेस लगातार इस जनहित के मुद्दे को सड़क पर उठाती रही है और 15 अक्टूबर को कांकेर से एक बड़ा जनआंदोलन आयोजित करेगी, जो सरकार पर जनता की नाराजगी स्पष्ट करेगा।”
संदीप वोरा ने बाकी ब्लॉक प्रभारीयों आशिका कुजूर, जसमीत शर्मा के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल – ओल्ड कम्युनिटी हॉल ग्राउंड, कांकेर सिटी का दौरा किया और निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी तैयारियाँ सही ढंग से चल रही हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कमी नहीं रहे।




