• October 12, 2025

सड़क पर केज व्हील लगे ट्रैक्टर चलाना होगा महंगा, परिवहन विभाग ने दिए सख्त निर्देश

सड़क पर केज व्हील लगे ट्रैक्टर चलाना होगा महंगा, परिवहन विभाग ने दिए सख्त निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। अब खेतों में जुताई या मिट्टी पलटने के कार्य में उपयोग होने वाले लोहे के केज व्हील लगे ट्रैक्टर अगर सड़क या सीमेंट रोड पर चलते पाए गए, तो उनके संचालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे वाहनों को सड़कों पर चलने से रोका जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यह निर्णय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर एक जनहित याचिका के बाद लिया गया है। याचिका में उल्लेख किया गया था कि कृषि उपयोग के लिए बनाए गए ट्रैक्टरों को सड़कों और राजमार्गों पर अनधिकृत रूप से चलाया जा रहा है। खेतों में जुताई या मिट्टी पलटने के दौरान जिन लोहेनुमा पिंजरे जैसे पहियों (केज व्हील) का उपयोग किया जाता है, वे जब सड़क पर चलते हैं तो सड़क की सतह को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे ट्रैक्टरों का सड़क पर संचालन मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के विरुद्ध माना गया है।
जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा ने जिले के समस्त कृषक भाइयों से अपील की है कि खेतों में मिट्टी पलटने या जुताई के दौरान केज व्हील का उपयोग केवल खेतों में ही करें। सड़क पर ट्रैक्टर चलाने से पहले इन पहियों को ट्रैक्टर से अवश्य निकाल दें। इससे सार्वजनिक संपत्ति अर्थात सड़कों की सुरक्षा बनी रहेगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। अपील के बावजूद यदि कोई व्यक्ति केज व्हील लगे ट्रैक्टर को सड़कों या राजमार्गों पर चलाते हुए पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…