• October 13, 2025

पहली बार अध्यक्ष बनाने वोरा को मिली कड़ी चुनौती, दावेदार बाकलीवाल को शहर के पांचों ब्लाकों से 75 से 80 फीसदी समर्थन

पहली बार अध्यक्ष बनाने वोरा को मिली कड़ी चुनौती, दावेदार बाकलीवाल को शहर के पांचों ब्लाकों से 75 से 80 फीसदी समर्थन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सृजन अभियान के तहत कराए जा रहे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पहली बार पूर्व विधायक अरूण वोरा को कड़ी चुनौती मिली है। इससे पहले श्री वोरा अपनी पसंद के ही व्यक्ति को शहर अध्यक्ष बनाकर उसका इस्तेमाल रिमोट के रूप में करते रहे है। फलस्वरूप भंवर लाल जैन,जवाहर सिंह ठाकुर, आर.एन, वर्मा व गया पटेल को अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। इस बार अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था बदल गई है। अध्यक्ष को पॉवर फुल बना दिया गया है और कार्यकर्ताओं की पसंद को महत्व देने की बात कही जा रही है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पार्टी में भारी उत्साह है। कई दावेदार सामने आए है।
कांग्रेस में पिछले 15 दिन का समय अध्यक्ष पद को लेकर उठा पटक वाला रहा है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू एक सप्ताह से अधिक समय तक दुर्ग में ही रहे है और कार्य कर्ताओं से रायशुमारी की है। सूत्रों का कहना है कि शहर कांग्रेस के पांचों ब्लाक से लगभग 75 से 80 फीसदी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को शहर अध्यक्ष बनाने की बात कही है। पूर्व महापौर बाकलीवाल को नगर निगम के पार्षदों,पूर्व पार्षदों युवक कांग्रेस व एन.एस.यू.आई. के अध्यक्ष का भी समर्थन हासिल है। पूर्व महापौर बाकलीवाल स्वाभाव से सहज सरल शालीन होने के साथ बेहद व्यवहारिक जनप्रतिनिधि है। श्री बाकलीवाल की लोकप्रियता का दायरा लगातार बढऩे की वजह से ही पूर्व विधायक अरूण वोरा को कड़ी चुनौती मिली है। परिणाम स्वरूप श्री बाकलीवाल का ग्राफ गिराने के लिए कतिपय लोगों द्वारा ओछे हथकंडों के इस्तेमाल का भी असफल प्रयास किया गया है। शहर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,आर.एन.वर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे शहर जिला कांग्रेस के चार ब्लाक के अध्यक्षों के साथ कई अन्य ने भी फार्म भरा है। जबकि शहर अध्यक्ष की दावेदारी करने वाले ये ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदार है। इन चार ब्लाक अध्यक्षों द्वारा पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा को समर्थन देने की बात प्रचारित की गई थी जो दावेदारी के बाद झूठी साबित हुई है। वैसे ब्लाक अध्यक्षों द्वारा शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारी पूर्व विधायक वोरा से हरी झंडी मिलने के बाद ही की गई है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक छह नामों का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। इसके नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर राकेश ठाकुर को वाक ओवर मिल सकता है। श्री ठाकुर सामान्य वर्ग से आते है और अध्यक्ष के रूप में प्रदर्शन भी प्रभावी रहा है। वैशाली नगर में पिछड़ा वर्ग से मुकेश चन्द्राकर या साकेत चंद्राकर दावेदार है। इस परिस्थिति में जातीय समीकरण के आधार पर अल्पसंख्यक वर्ग से दुर्ग शहर में कांग्रेस का अध्यक्ष बन सकता है। श्री बाकलीवाल अल्पसंख्यक वर्ग जैन समाज का प्रतिनिधित्व करते है। पार्टी को नये सिरे से मजबूत बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकते है। इसी कारण कार्यकर्ताओं की पहली पसंद में श्री बाकलीवाल का नाम है। इधर पूर्व विधायक वोरा का पूरा परिवार श्री बाकलीवाल को अध्यक्ष बनने से रोकने में लगा रहा है। वोरा समर्थक आश्वस्त है कि अरूण वोरा की पसंद पर ही मुहर लगेगी। वोरा परिवार की पहुंच गांधी परिवार के घर तक है इसलिए अध्यक्ष वही बनेगा जिसे वोरा परिवार चाहेगा। वोरा और गांधी परिवार के गठजोड़ के कारण कार्यकर्ता की पसंद पार्टी के नियम कायदे और सृजन अभियान का कोई महत्व नहीं है।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…