• October 15, 2025

किसानों के पंजीयन के लिए अनिवार्य किए गए एग्रो स्टेट पोर्टल की तकनीकी खामियों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी

किसानों के पंजीयन के लिए अनिवार्य किए गए एग्रो स्टेट पोर्टल की तकनीकी खामियों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से किसान कांग्रेस के प्रतिनिधि जिला दुर्ग के समस्त किसानो की ओर से गंभीर समस्या को लेकर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं, वर्तमान में किसानों के पंजीयन के लिए अनिवार्य किए गए एग्रो स्टेट पोर्टल में अत्यधिक तकनीकी खामियों और गंभीर त्रुटियां को लेकर कर्मियों के कारण लाख कोशिशें के बावजूद जिले के लगभग 65% किसान धान खरीदी के लिए अपना पंजीयन सफलतापूर्वक नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए जिले के किसानों की समस्याओं को सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य से वंचित किसान पंजीयन ना होने के कारण लाखों किसान इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 1300 प्रति क्विंटल पर अपना धान बेचने से वंचित हो जाएंगे, तकनीकी समस्या यह है पोर्टल पर भू अभिलेख का सही ढंग से प्रदर्शित न हो पाना , बार-बार सर्वर डाउन होना, और सत्यापन प्रक्रिया में अत्यधिक देरी प्रमुख कारण हैं, इसलिए उन्होंने अपनी मांगे और अपील रखी है ,किसान कांग्रेस दुर्ग के किसानों की ओर से उन्होंने निवेदन किया है कि अन्न दाताओं के हित के लिए पंजीयन समय सीमा का विस्तार किया जाए, एग्रो स्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि तत्काल प्रभाव से बढ़ाई जाए जब तक की शत प्रतिशत पात्र किसानों का पंजीयन पूर्ण ना हो जाए, जब तक पोर्टल त्रुटि मुक्त होकर सुचारू रूप से कार्य नहीं करने लगता तब तक इस वर्ष किसानों को धान खरीदी से वंचित होने से बचने के लिए पुराने मैन्युअल से पंजीयन की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए, पोर्टल में जो तकनीकी खामियां हैं उसे उच्च प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए, जिले के किसानों की अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करने का उन्होंने निवेदन किया है ,किसानों के हित में अपनी मांग रखी है। दुर्ग कलेक्टर महोदय को ज्ञापन भी दिया, पूर्व विधायक अरुण वोरा ने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर,

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…