• October 22, 2025

गिरने लगा ईश्वर साहू का जनाधार, दिवाली पर मिलने आने वालों की भीड़ रवींद्र चौबे के घर पर ज्यादा देखी गई

गिरने लगा ईश्वर साहू का जनाधार, दिवाली पर मिलने आने वालों की भीड़ रवींद्र चौबे के घर पर ज्यादा देखी गई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा की जनता ने बड़े ही विश्वास और भरोसे के साथ ईश्वर साहू को विधायक बनाया। अब जनता का विश्वास टूटता नजर आ रहा है। इस दिवाली समर्थकों और मिलने आने वालों की भीड़ ईश्वर साहू के घर के बजाय रविन्द्र चौबे के घर पर ज्यादा रही। इतना ही नहीं इसे लेकर राजनीति हलकों में चर्चा भी रही। जनता के कोई काम नहीं हो रहे। बदहाल सड़कों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशान कर दिया है। पेयजल संकट एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा जल जीवन मिशन में ही रहे घोटालों ने ईश्वर साहू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। बता दें कि ईश्वर साहू की स्वेच्छा अनुदान की राशि अपने रिश्तेदारों और कम करने वाले स्टाफ को रेवड़ी जैसे बांटे जाने के बाद से ईश्वर साहू का भरोसा अब जनता नहीं कर रही है। दिवाली में इस घटना का असर देखने को मिला।

 

दिवाली में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में ग्रामीणों का लगा तांता,दिनभर से लोगों का मिलने का दौर चल रहा है,सुआ नाच करने वालों का ग्रुप बच्चों से लेकर बड़े तक बधाइयां देने पहुंचते रहे।

 

दूसरी ओर विधायक साजा ईश्वर साहू के निवास की स्थिति देखने लायक है,जहां कुर्सियां खाली है, कार्यकर्ता भी नजर नहीं आ रहे, इससे साफ नजर आ रहा की आने वाले समय को फिर करवट बदलने का इंतजार है

 

साजा विधायक कार्यालय में कोई नहीं दिखा, सामने की कुर्सियां भी रही खाली जहां कोई भी दूर दूर तक नजर नहीं आ रही।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…