• October 29, 2025

सामाजिक टिप्पणी के बाद अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ी, रायपुर में एफआईआर के बाद प्रदेश के सभी जिलों में शिकायत की तैयारी

सामाजिक टिप्पणी के बाद अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ी, रायपुर में एफआईआर के बाद प्रदेश के सभी जिलों में शिकायत की तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर | राजधानी में अलग-अलग समाजों और उनके महापुरुषों संतों पर की गई टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल अमित बघेल पर एफआईआर दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बघेल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि अमित बघेल ने कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर गंदगी करने और समाज को लेकर भद्दी टिप्पणी की है। इसके बाद से पूरे प्रदेश में सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि या तो अमित बघेल सार्वजिंक तौर पर माफी मांगें। अन्यथा पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ प्रदर्शन होंगे। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सर्व समाज मिलकर यह प्रदर्शन करेगा। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से सभी धर्मों और जातियों के लोग निवासरत है। छत्तीसगढ़ पहले दक्षिण कौशल का हिस्सा रहा। मराठियों का शासन रहा। इसके बाद सीपी बरार के समय महाराष्ट्र में शामिल रहा। फिर मध्यप्रदेश का हिस्सा बना। वर्तमान में यह छत्तीसगढ़ अलग राज्य बन। छत्तीसगढ़ की सीमाएं एमपी, महाराष्ट्र, उड़ीसा, यूपी, झारखंड से लगती है। इसके अलावा एक बड़े हिस्से में आदिवासी निवासरत हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़िया के नाम पर राजनीति और अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं। धार्मिक भावनाओं आहत किया जा रहा है। इसे देखते हुए अग्रवाल समाज, सिख

इससे विभिन्न समाजों के लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने लिखित शिकायत की। इस पर देर रात बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज

किया गया है। अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने उनके समाज और संतों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे उनके साथ-साथ समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कई महापुरुषों की प्रतिमाओं को गंदा करने की बात कही है। समाज को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें सिंधी समाज समेत कई अन्य समाजों का भी जिक्र है। इधर, उत्कल समाज ने भी क्रांति सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया में खुलेआम बयानबाजी चल रही है। हालांकि उत्कल समाज की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…