• October 29, 2025

लाइफ केयर के डायरेक्टर मनीष पारख के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की दबिश

लाइफ केयर के डायरेक्टर मनीष पारख के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की दबिश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी मनीष पारख पर डीएमएफ घोटाले का आरोप लगा है। ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को उनके ठिकानों में दबिश दी। टीम ने दुर्ग में मेघ गंगा ग्रुप के यहां छापेमारी की। सुबह एसीबी-इओडब्ल्यू ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं। मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर (लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस कार्रवाई से कारोबारियों और सप्लायरों के बीच हड़कंप मच गया है। मनीष पारख दुर्ग निगम में ठेकेदारी कर रहे हैं। वर्तमान में पुराना बस स्टैंड में रिनोवेशन का काम करा रहे हैं। गांधी चौक का सौंदर्यीकरण और अन्य काम भी ले रखा है। मनीष पारख आर्य नगर में अविश एडुकाम भी चला रहे हैं। वे लंबे समय से हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए हैं। लाइफ केयर और अन्य नाम से जांच सेंटर संचालित कर रहे हैं। इसी तरह की करवाई प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में की जा रही है। छत्तीसगढ़ में खनन कारोबारियों के घर ACB-EOW की रेड की गई है। रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग में छापा मारा गया है। 10 गाड़ियों में  टीम पहुंची है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ACB और EOW की रेड पड़ी है। रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में कार्रवाई चल रही है। धमतरी में भी रेड पड़ी है। राजनांदगांव में तीन स्थानों पर एक साथ EOW की टीम पहुंची है। रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है। यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। यह कार्रवाई डीएमएफ घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…