• October 29, 2025

आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने किया बेमेतरा जिले का निरीक्षण

आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने किया बेमेतरा जिले का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। आयुक्त दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने बेमेतरा जिले का दौरा कर कलेक्टरेट परिसर तथा न्यायालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय एवं अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय दोनों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए न्यायिक कार्यप्रणाली, प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति तथा रोजनामचा एवं रोस्टर रजिस्टरों का अवलोकन किया। इसके पश्चात खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग कार्यालय का भी निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रणबीर शर्मा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने आयुक्त महोदय को बताया कि जिले में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है तथा ई-ऑफिस प्रणाली और केस ट्रैकिंग पोर्टल के माध्यम से सभी मामलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री शर्मा ने यह भी बताया कि न्यायालयीन प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
आयुक्त श्री राठौर ने न्यायालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए लंबित मामलों के समयसीमा में निराकरण, रिकॉर्ड संधारण, और आदेशों की अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन व्यवस्था आम नागरिकों के लिए सुगम, पारदर्शी और त्वरित न्याय प्रदान करने वाली होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्टरेट परिसर, अभिलेख शाखा, जनसुनवाई कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, और जनता के बैठने की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कुछ सुधारात्मक सुझाव भी दिए।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्यायालयीन और राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की निगरानी साप्ताहिक रूप से की जाए। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय में भी लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण की कार्यवाही चल रही है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दीप्ती वर्मा और एसडीएम नवागढ़ दिव्या पोटाई सहित न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…