• October 29, 2025

डिफेंडर कार से उत्पात मचाने वाला मेहर सलूजा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डिफेंडर कार से उत्पात मचाने वाला मेहर सलूजा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भीखम राम साहू उम्र 27 साल ग्राम बगौद थाना चंदनू जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/10/2025 को वाहन क्रमांक CG 07 CA 7581 में ग्राम बैजलपुर से ग्राम बगौद छट्ठी कार्यक्रम से वापस आते समय रात्रि करीबन 08 बजे बेमेतरा से दुर्ग मार्ग कसार पेट्रोल पम्प के सामने कंतेली बेमेतरा के पास डिफेंडर वाहन क्रमांक CG 25 P 9988 का चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश पिता बलमित सलूजा उर्फ बंटी निवासी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा अपने वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर इस आशय के साथ वाहन क्रमांक CG 07 CA 7581 में बैठे लोगो की मृत्यु कारित होना संभाव्‍य जानते हुए पीछे से ठोकर मारकर घटना कारित किया है, जिससे वाहन में बैठे जीवन राम साहू एवं अन्य लोगो को चोटे आयी है, सभी घायलो को उपचार हेतु जिला अस्पताल बेमेतरा लेकर गये। डांक्टर द्वारा जीवन राम साहू पिता जोहन साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम बगौद थाना चंदनू जिला बेमेतरा को चेक करने पर एक्सीडेंट से आयी गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो जाना बताये। वाहन क्रमांक CG 25 P 9988 का चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश द्वारा उक्त घटना कारित करने के पश्चात तेज व लापरवाही पूर्वक इस आशय से चलाते हुए कि अन्य लोगो की भी मृत्यु कारित होने की सम्भावना जानते हुए सिंघौरी में बबा होटल के सामने बाईक चालक को, शीतला मंदिर के सामने कर्मा माता चौक के पास बाईक सवार को, संदीपनी स्कूल के सामने पैदल व्यक्ति को, जय सुपर मार्केट के सामने अर्टिगा कार एवं मोटर सायकल को ठोकर मारकर व अन्‍य लोगों को भी अलग अलग स्थानों पर ठोकर मारकर घटना कारित किया है जिससे कई लोग हताहत है। कि रिपोर्ट पर उक्त आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281,125(ए),105 बीएनएस, 112/183 मोटर व्हिकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण का आरोपी वाहन चालक मेहर सिंह सलूजा उर्फ क्रिश पिता बलमित सलूजा उर्फ बंटी उम्र 19 वर्ष निवासी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 27.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…