• November 1, 2025

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी खम्हरिया द्वारा सीइआईआर पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाकर बरामद मोबाईल को उनके मालिको को किया गया सुपुर्द

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी खम्हरिया द्वारा सीइआईआर पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाकर बरामद मोबाईल को उनके मालिको को किया गया सुपुर्द

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में गुम हुए मोबाईलों को ‘‘CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, साइबर नोडल एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी हेतु CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं गुम मोबाईल का विश्लेषण कर कार्रवाई की गई।

*इस अभियान के तहत* थाना खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत CEIR पोर्टल एवं गुम मोबाईल रिपोर्ट के 06 नग मोबाईल फोन विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए, जिसे थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मोबाईल मालिको को सुपुर्द किया गया। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60,000/- अक्षरी ( 60 हजार रूपये ) आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइल फोन को सत्यापन उपरांत विधिवत रूप से संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्द किया गया।

*मोबाईल वितरण कार्यक्रम* के दौरान प्रार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी। प्रार्थियों ने प्रसन्नता और संतोष के साथ अपने मोबाईल प्राप्त किए और बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। थान खम्हरिया, बेमेतरा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है।

*इस अवसर पर* थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि नागरिक अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज करें, जिससे मोबाइल पता साजी कर जल्द से जल्द रिकवर किया जा सके।

*मोबाईल स्वामियों ने बताया कि* मोबाईल गुम होने के बाद अपने मोबाइल को पाने की उम्मीद छोड़ दिए थे, ऐसे में CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) के माध्यम से अभियान के तहत मोबाईल को पाकर वे काफी खुश है, उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। मोबाईल स्वामियों द्वारा गुम हुए मोबाईल को पुनः पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू एवं थाना खम्हरिया पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

*उक्त अभियान कार्यवाही मोबाईल बरामदगी में* थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह आरक्षक विनोद सिंह राजपूत, लोकेश्वर साहू सहित समस्त थाना खम्हरिया एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भुमिका रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के छात्रों ने…
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर: अरुण वोरा

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला…
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी पर उठाए सवाल, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह-कांग्रेस

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सोमवार को दुर्ग में कांग्रेस…