• November 1, 2025

यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*इस अभियान के अंतर्गत* भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

*इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2025 को* थाना बेरला में 07 चालान में 07 वाहन चालको, चौकी देवकर में 01 चालान में 01 वाहन चालको, चौकी कंडरका में 10 चालान में 10 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 45 चालान में 45 वाहन चालको, कुल 63 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया । जिसमें भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 63 प्रकरण में 28,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान जिले के संबंधित थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

*यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे* स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…