• November 1, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के 25 वें वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई जा रही

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के 25 वें वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई जा रही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के 25 वें वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई जा रही है, 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस भी है, इस अवसर पर कलेक्ट ऑफिस के पास पटेल चौक दुर्ग में प्रातः 10:00 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया जिसमें युवा वर्ग और आम जन उपस्थित रहे, छत्तीसगढ़ महतारी की जयकर लगाते हुए कार्यक्रम के संचालक ब्रह्मा तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण को 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं, जिसका छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य के माटी पुत्र सदैव अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ रहें है, नई ऊर्जा के संचार के साथ आगामी वर्ष में भी छत्तीसगढ़ के युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर सकारात्मक विचारधारा के साथ प्रतिदिन अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तत्परता से कार्य करना है, छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत असीमित संभावनाएं , संसाधन युवाओं के आगे बढ़ाने के लिए है, जिसका उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हर क्षेत्र में अपने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए, निश्चित ही इसमें युवाओं को सफलता मिलेगी इस कार्यक्रम में पुष्पमाला के साथ दीपदान और माल्यार्पण कर छत्तीसगढ़ महतारी का अभिनंदन, नमन किया गया , इस आयोजन में प्रसाद वितरण भी किया गया, जनमानस में इस अवसर पर उत्सव का वातावरण भी देखा गया, कार्यक्रम के संचालक ब्रह्मा तिवारी और उनके साथ भूपेंद्र माण्डले, प्रहलाद निर्मलकर, ईशु साहू ,अ अरबाज कुरैशी, दद्दू चंद्राकर, रितेश शर्मा, तरुण साहू ,नीलांबर कुमार सिन्हा और अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553 , 6265 741003


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…