• November 3, 2025

जय स्तंभ चौक की खो रही सुंदरता, युवाओं ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग

जय स्तंभ चौक की खो रही सुंदरता, युवाओं ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला में फिर एक बार नगर पालिका परिषद बेमेतरा एवं जिला प्रशासन बेमेतरा की बेरुखी सामने आई यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस रजत महोत्सव मनाऐं जाने का है, जहां जय स्तंभ चौक जो की अनुविभागीय दंडाधिकारी, राजस्व और तहसील कार्यालय, के सामने है जिसकी दूसरी ओर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग का कार्यालय है,वही कुछ ही दूरी पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी है, वही भारत के नक्शे के बीच जय स्तंभ चौक सुंदरता से लिखा गया था, जो अब टूटा हुआ पड़ा है, जो भी वहां से गुजरता है एक बार जरूर उस भारत के नक्शे पर जय स्तंभ चौक टूटा हुआ देखकर रुक जाते है,नगर पालिका बेमेतरा और जिला प्रशासन के गौरव को यह बढ़ा रहा था, पर वहीं दूसरी ओर बेसिक ग्राउंड स्कूल में राज्योत्सव मनाया जा रहा है जगह-जगह पर विभागीय कार्यालय में साज सज्जा की व्यवस्था भी की गई है, जहां यह एक गलती कई सवालों को खड़ा करती है,क्यों राज्योत्सव से पहले इसे नहीं बनवाया गया, जबकि इस जगह से विधायक कार्यालय की भी दूरी अधिक नहीं है, कब छोटी छोटी बातों की ओर ध्यान दिया जाएगा, कब सुधरेगी कार्य शैली यह देखने की बात है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553 , 6265 741003


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…