• November 4, 2025

राज्योत्सव पहुँचे शिक्षा मंत्री, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कारीगरों का उत्साहवर्धन किया

राज्योत्सव पहुँचे शिक्षा मंत्री, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कारीगरों का उत्साहवर्धन किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए नागरिकों का स्नेहपूर्वक अभिवादन किये और राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के साथ शासन की योजनाओं का प्रचारित करने विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किये। उन्होंने हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद, और स्थानीय नवाचारों के प्रदर्शनों का अवलोकन कर सराहना व्यक्त किये।
राज्योत्सव में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल में पहुँचकर उन्होंने सुदूर अंचलों से आए कारीगरों से आत्मीय संवाद किये और उनके परिश्रम एवं सृजनशीलता की प्रशंसा किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद न केवल हमारे परंपरागत कौशल और संस्कृति के प्रतीक हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की आधारशिला भी हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल संकल्प को मूर्त रूप देने निरंतर कार्यरत है। उन्होंने आम नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ग्रामीण कारीगरों के श्रम को सम्मानित करने की अपील भी किये।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…