• November 6, 2025

गुरु पर्व पर अरुण वोरा ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर की सेवा, मानवता व समानता के संदेश को बताया कालातीत

गुरु पर्व पर अरुण वोरा ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर की सेवा, मानवता व समानता के संदेश को बताया कालातीत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने स्टेशन रोड स्थित गुरु सिंह साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और गुरु घर दी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

गुरुद्वारे में उन्होंने भक्तिभाव से सेवा करते हुए सिख परंपरा की उस अनूठी भावना को अनुभव किया,
जो न केवल धर्म, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है।
अरुण वोरा ने श्रद्धालुओं के साथ लंगर सेवा में भाग लिया, गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया,
और दुर्ग शहरवासियों की शांति, सद्भावना तथा समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा सेवा सिख परंपरा का सबसे सुंदर रूप है — जहाँ किसी भेदभाव का स्थान नहीं, केवल करुणा और समानता की साधना होती है।
गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से हमें यह सिखाया कि सच्चा धर्म वही है, जो दूसरों के कल्याण में निहित हो।
उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को दिशा देने वाली ज्योति हैं।

उन्होंने आगे कहा सिख समाज जिस निःस्वार्थ भाव से सेवा, अनुशासन और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है,
वह सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।
गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से सबके जीवन में शांति, सौहार्द और प्रकाश सदा बना रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…