• November 6, 2025

स्कूल के दिनों में देखे सपने हुए साकार, 3 सहपाठी छात्राओं ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

स्कूल के दिनों में देखे सपने हुए साकार, 3 सहपाठी छात्राओं ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज।

दुर्ग ।मेधावी छात्रा सोनम जैन और उसके सहपाठी छात्रा विधि धेलारिया व ख्याति बाकलीवाल ने सीएम की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और समाज का नाम रौशन किया है। छात्रा सोनम जैन दुर्ग पुलगांव नाका के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार मेसर्स ताराचंद रमेश कुमार जैन के संचालक शांतिलाल जैन की पौत्री एवं स्व. रोशन कुमार जैन की सुपुत्री है। सोनम जैन ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में उनकी स्कूल की सहपाठी विधि धेलारिया (जेठमल धेलारिया की पौत्री एवं महावीर धेलारिया की सुपुत्री) एवं ख्याति बकलीवाल (स्व. सोहनलाल बाकलीवाल की पौत्री एवं नीरज बाकलीवाल की सुपुत्री) ने भी उत्तम परिणाम प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन से अपने-अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। तीनों सहपाठी छात्राओं ने एक-दूसरे का सहयोग कर और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के दिनों में उन्होने साथ बैठकर जो सपने देखे थे, वो आज साकार हुए है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है। तीनों सहपाठी छात्राओं के सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…