• November 7, 2025

साजा में रोड के दोनों साइड गाड़ियों की लगी कतार, कचरे का लगा अंबार, लोगों का गंदगी से बुरा हाल, शासन का नहीं ध्यान

साजा में रोड के दोनों साइड गाड़ियों की लगी कतार, कचरे का लगा अंबार, लोगों का गंदगी से बुरा हाल, शासन का नहीं ध्यान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जहां प्रदेश एक ओर 25 वें रजत महोत्सव का आयोजन ,छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माण का उत्सव मना रहा है, वही साजा के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा , यहां रोड के ऊपर ही मदिरालय है, जहां रोज शाम लग जाता है जमघट,लगातार पियक्कड़ों की तादाद में वृद्धि हो रही है , जिससे यहां का आवागमन बाधित हो रहा है, रोड में मवेशियों के कारण और बेतरतीब ढंग से रखे हुए वाहनों के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है , यहां परिवहन विभाग द्वारा भी कोई यातायात के लिए जांच व्यवस्था नहीं बनाई गई है, न ही पेट्रोलिंग की कोई व्यवस्था है,बताया भी जाता है कि अकसर यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं,यहां कई पेट्रोल पंप भी है, गैस एजेंसी भी है ,बालिकाओं का छात्रावास, कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, सीएमओ कार्यालय, और पास ही शनि देव भगवान का रोड के ऊपर मंदिर भी है, यहां से शाम को महिलाओं बालिकाओं ,बच्चों का बुजुर्गों का ,आना-जाना मुश्किल हो रहा है, इस तरह की घटना को देखते हुए भी शासन क्यों मौन है, क्या राजस्व आय में वृद्धि के लिए जनता के स्वास्थ्य के साथ ,उनके आवागमन के साधन के साथ ,उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना उचित है ,इस जगह से मदिरालय को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं करना कई सवालों को जन्म देता है ,इससे यह लगता है कि सरकार को जनता की कोई सुध ही नहीं है, वह केवल अपनी जेब भरने में लगी है, लोगों ने पूर्व में यहां शिकायतें की जब इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह भी अब चुप्पी बांध कर बैठे हुए हैं, साजा के सौंदर्य को घटाने में यह मदिरालय नींव का पत्थर साबित हो रहा है, जहां सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं ,वहीं शासन का ध्यान क्यों नहीं जाता, जबकि इस रोड से ही होकर लोगों को साजा विधायक ईश्वर साहू से मिलने जाना होता है, क्या सांसद प्रतिनिधि या पार्टी के किसी भी व्यक्ति को यह बात नजर नहीं आ रही कि इसी रोड में आगे सरस्वती शिशु मंदिर और राम जानकी माता , शीतला माता का मंदिर भी है, बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जहां एक ओर श्री राम के नारों को लगाते लोग थकते नहीं वहीं पर मंदिरों से ज्यादा मदिरालयों में लगती है भीड़,, सभी धर्म के धर्म अधिकारियों द्वारा लगातार धर्म को बढ़ाने के लिए की जा रही है मशक्कत और वही दूसरी ओर नशा ,जुआ ,शराब , सट्टा का बाजार हो रहा है गरम, पुलिस प्रशासन भी पुलिस चौकी ,थाने में बल की कमी बता कर पल्ला झाड़ लेता है, यदि बल की कमी है तो शासन की जवाब देही है ,कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नई भर्तियां भी की जाए ,बल की कमी होने की बात कहकर अपनी कमियों को छुपाना नहीं चाहिए, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं परंतु फिर भी लगातार रोड दुर्घटनाओं और नशे में रोक लगाने कोई सुदृढ़ काम नहीं किया जा रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

धनोरा कृषि छात्रों ने किया आकाशवाणी रायपुर का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग के बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के छात्रों ने…
महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर: अरुण वोरा

महिला आरक्षण पर भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस हमेशा रही महिलाओं के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला…
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी पर उठाए सवाल, भाजपा जनता को कर रही है गुमराह-कांग्रेस

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के कथनी और करनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सोमवार को दुर्ग में कांग्रेस…