- November 11, 2025
राजीव भवन दुर्ग में SIR के लिए कांग्रेस ने की बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे हैं SIR के लिए राजीव भवन में बैठक आहूत की गई इस बैठक में वार्ड स्तर पर बि ऐल ओ की नियुक्ति की गई एस ए आर कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पूर्व महापौर आर एन वर्मा की नियुक्ति की गई
अपने उद्बोधनमें पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसको कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ में किया जाना है हमारे नेता लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने वोट चोरी का एक बड़ा मुद्दा देश के सामने रखा है हमें लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति के वोट के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करना है निर्वाचन आयोग अपना कार्य करें कि किंतु हमें भी पूरी सजगता के साथ एक-एक व्यक्ति का नाम जुड़वाना है इस कार्य के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्षों की जवाबदारी है एवं हर एक वार्ड में वार्ड के बीएलओ की नियुक्ति किए जाने की आवश्यकता है SIR के माध्यम से
. नए मतदाताओं का पंजीकरण
– 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले लोगों का नाम जोड़ा जाता है।
2. पुराने या मृत मतदाताओं के नाम हटाना (Deletion of Names)
– जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो किसी दूसरे क्षेत्र में चले गए हैं, उनके नाम हटाए जाना हैं।
3. नाम या पता सुधार
– जिन मतदाताओं के नाम, पता, या अन्य जानकारी गलत है, वे सुधार करा सकते हैं।
4. मतदाता सूची का विशेष प्रकाशन
– संशोधन के बाद नई मतदाता सूची प्रकाशित की जाती है, ताकि जनता उसकी जांच कर सके।
इस बैठक में पूर्व विधायक अरूण वोरा नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले पूर्व महापौर आर एन वर्मा प्रभारी परमजीत सिंह भुई दीपक दुबे ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा राजकुमार पाली महिप सिंह भूवाल प्रवक्ता सुशील भारद्वाज पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव सुमित घोष भूपेंद्र वर्मा पिंकी मिश्रा,शकुन ढीमर,निकिता सिंह,मोहित वाल्दे,शिव वैष्णव ,विकास सापेकर, केशव सिन्हा,रानी सैयदा, धर्मेंद्र महानंदा माहेश्वरी ठाकुर सुधीर चंदेल मौजूद थे।




