• November 13, 2025

शहर में बढ़ रहे अपराध और नशाखोरी के खिलाफ मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर व एस पी को ज्ञापन दिया

शहर में बढ़ रहे अपराध और नशाखोरी के खिलाफ मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर व एस पी को ज्ञापन दिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शहर में बढ़ रहे अपराध एवं नशाखोरी रोकने के लिए एक ज्ञापन दिया और कहा गया कि दुर्ग शहर में लगातार अपराध की घटना में बढ़ोतरी हो रही है नशाखोरी हत्या की घटना लगातार हो रही है जिससे लोगों में भय का वातावरण है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। दुर्ग जैसे शांतिप्रिय शहर में ऐसी घटनाएं होना शहर की जनता के लिए चिन्तनीय है पुलिस प्रशासन को ईस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर प्रश्न है इसलिए प्रशासन को चाहिए कड़े से कड़े कदम उठाए और नशाखोरी में जो युवा पीढ़ी जा रही है उस पर रोक लगाए क्योंकि यही अपराध की मुख्य जड़ है। युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है।
ज्ञापन देने पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा,पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, नंदकुमार सेन,नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, छाया महापौर प्रेमलता साहू,वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह,पार्षद विजेंद्र पटेल,भास्कर कुंडले,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,राजकुमार नारायणी,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली,अजय मिश्रा,भोला महोबिया,मनोज सिन्हा,हेमंत तिवारी,संजू धनकर,आनंद कपूर ताम्रकार,शत्रुघ्न चक्रधारी,कल्याण सिंह ठाकुर,सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर,भीम सेन,राजकुमार वर्मा,संजय बत्रा,चिराग शर्मा,माहेश्वरी ठाकुर,कमलेश नागरची,मीना मानिकपुरी,मोहन सिन्हा,त्रिशरण डोंगरे,सुमीत घोष,रत्ना नारमदेव,मोहित वाल्दे,गौरव उमरे,आयुश शर्मा,नरेंद्र सोनकर,बृजमोहन तिवारी,अली असगर, शिव वैचंदे,सुरेश जंघेल,सुधीर चंदेल सहित सैकड़ो कांग्रेस जन अनुपस्थित थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…